बरेली

Bareilly News: टैक्स बढ़ाने का होटल, बैंक्वेट संचालकों ने किया विरोध

Connect News 24

बरेली। होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन और बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन की संयुक्त बैठक मंगलवार को जंक्शन रोड स्थित एक होटल में हुई। होटल और बैंक्वेट हॉल पर लाइसेंस, कूड़ा कलेक्शन शुल्क बढ़ाने पर विरोध जताया गया। कोर कमेटी ने दरें कम कराने का समर्थन किया।

एसोसिएशन की अध्यक्षता होटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना और बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने की। संचालकों ने नगर निगम पर एकतरफा अवैधानिक तरीके से एसोसिएशन के साथ दरें बढ़ाने को लेकर चर्चा करने के बजाय आदेश पारित कर दिया। जबकि होटल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। बैठक में सहमति से निर्णय हुआ कि बुधवार दोपहर 12 बजे होटल और बैंक्वेट हॉल संचालक महापौर उमेश गौतम से भेंट करेंगे। ज्ञापन सौंपकर बढ़ी दरों का विरोध जताएंगे। साथ ही, बढ़ी दरें हर हाल में कम कर पहले जैसे ही रखने की मांग करेंगे। बैठक में सतवंत सिंह चड्ढा, गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा समेत होटल एसोसिएशन के संरक्षक सतीश अग्रवाल, सौरभ मल्होत्रा समेत अन्य होटलियर्स मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button