बदायूं

Budaun News: बुक कराने के बाद ई-रिक्शा लूट ले गए

Connect News 24

कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर के नजदीक हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सहसवान क्षेत्र में खैरपुर गांव के नजदीक बदमाश बुक कराने के बाद ई-रिक्शा लूट ले गए। चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी पप्पू पुत्र संग्राम ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है। पप्पू के मुताबिक वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला। वह सहसवान कस्बे में अकबराबाद रोड पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था, तभी कुछ लोग उसके पास आए। उन्होंने कहा कि दहगवां तक चलना है। वहां से एक खाली सिलिंडर लेकर आना है।

वे लोग उसके ई-रिक्शा में बैठ गए। इसके बाद वह ई-रिक्शा लेकर दहगवां के लिए रवाना हो गया। रास्ते में खैरपुर गांव के नजदीक उसने लघुशंका जाने के लिए ई-रिक्शा रोक लिया और खेत में चला गया। इसी दौरान उसमें बैठे लोग ई-रिक्शा लेकर भाग गए। उसने उक्त लोगों को ई-रिक्शा लेकर जाते देखा तो दौड़ कर मौके पर पहुंचा। तब तक उक्त लोग भाग चुके थे। बाद में उसने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button