बदायूं

Budaun News: उझानी-वितरोई स्टेशन के बीच खटखट की आवाज पर रोकी ट्रेन

Connect News 24

Between Ujhani-Vitroi station
Train stopped at the sound of knock

उझानी स्टेशन पर खड़ी मेला स्पेशल ट्रेन। संवाद

उझानी (बदायूं)। कासगंज से टनकपुर जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन की एक बोगी के नीचे खटखट की आवाज आने पर ट्रेन को उझानी स्टेशन पर रोककर चेक किया गया। स्टेशन मास्टर, ट्रेन के चालक और गार्ड को बोगी के नीचे कुछ नजर नहीं आया, लेकिन यात्रियों ने उन्हें यह बताकर अचरज में डाल दिया कि पहिया के पास प्लेटनुमा लोहे का टुकड़ा फंस जाने से वितरोई स्टेशन के पास ही आवाज आने लगी थी। इसके चलते ट्रेन करीब 10 मिनट लेट हो गई।

ट्रेन को रोकने का मामला रविवार सुबह 6 :15 बजे का है। ट्रेन की पिछली साइड की एक बोगी के नीचे से आवाज आने पर कुछ यात्री सकते में पड़ गए। उन्होंने वितरोई स्टेशन पर ही ट्रेन के गार्ड को अवगत करा दिया। इसके बाद ट्रेन उझानी की ओर बढ़ी तो फिर से आवाज आने लग गई। ट्रेन के चालक और गार्ड ने स्टेशन मास्टर विपिन कुमार को अवगत कराया।

स्टेशन मास्टर की मौजूदगी में ही ट्रेन के पहियों को चेक किया गया। सभी पहिये पूरी तरह दुरुस्त नजर आए। पसोपेश के बीच यात्रियों में सोरों निवासी चंद्रपाल ने रेलवे कर्मियों को बताया कि खटखट की आवाज लोहे की वस्तु टकराने जैसी आ रही थी। एक यात्री ने तो यहां कह दिया कि पहिया के पास लोहे की प्लेट फंस गई, जो रास्ते में निकल गई थी।

यात्रियों में मचा इंजन फेल होने का शोर

उझानी स्टेशन पर जिस समय कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल को चेकिंग के लिए रोका गया, तभी कुछेक यात्री कहने लगे कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। यात्रियों में से ही दो-तीन व्यक्ति स्टेशन मास्टर के केबिन तक पहुंच गए। उन्हें जब यह पता लगा कि ट्रेन के संचालन में कोई दिक्कत नहीं है तो सभी राहत की सांस ली। बता दें कि पिछले दिनों मेला स्पेशल का कछला में इंजन फेल हो गया था। उस समय मेला स्पेशल काफी देर तक रुकी रही थी।

मेला स्पेशल ट्रेन की एक बोगी के पहिया के पास खटखट की आवाज आने जानकारी मिली थी। चूंकि ट्रेन का उझानी में स्टॉपेज है, सो उसे कुछ देर और रोक कर चेक किया गया। सबकुछ ओके निकला। खटखट की आवाज किसी और कारण से आई होगी। -विपिन कुमार, स्टेशन मास्टर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button