Pilibhit News: बच्ची के साथ रिक्शे वाले ने कीं अश्लील हरकतें
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:10 AM IST
पीलीभीत। स्कूल से घर लाते वक्त रिक्शे वाले ने रास्ते में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। परिजनों ने रिक्शे वाले को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर न मिलने पर उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक की पुत्री शहर के एक कांवेंट स्कूल में केजी की छात्रा है। वह रिक्शे से स्कूल आती-जाती है। बृहस्पतिवार को बच्ची को स्कूल से घर लाते वक्त रास्ते में रिक्शे वाले ने उससे अश्लील हरकतें कीं। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने रिक्शे वाले को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों से तहरीर देने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को रिक्शे वाले का शांति भंग में चालान कर दिया।