रामपुर

Rampur News: ससुराल में रह रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 07 Aug 2023 02:00 AM IST

रामपुर। ससुराल में रह रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। उसकी मौत जहर खाने से हुई है। घटना के बाद मजदूर के परिजन भी पहुंच गए,जहां उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक की मौत का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर का है। ज्वाला नगर निवासी शादाब पुत्र शमशाद प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसका निकाह अजीतपुर निवासी रशिदा के साथ हुआ था। वह शुरू से ही अजीतपुर में अपनी ससुराल में रह रहा था। रविवार की शाम को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद शादाब के परिजन भी पहुंच गए। परिजन इस घटना के बाद सकते में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने जहर देकर शादाबद को मारा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शादाब के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहर खाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष शरद पंवार ने बताया कि शादाब ने जहरीला पदार्थ खा लिया था,जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था,जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के आरोप की पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button