Rampur News: बॉडी बिल्डिंग का मुकाबला नोएडा के रिंकू ने जीता
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:59 AM IST
रामपुर। बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की तरफ से बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन उत्सव पैलेस रामलीला ग्राउंड पर किया गया। बॉडी बिल्डिंग शो में प्रतियोगियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। नोएडा के रिंकू भाटी प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर कानपुर के प्रतियोगी रहे। प्रतिभागियों को कप और शील्ड देकर सांसद घनश्याम लोधी और मामून शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के अलावा इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के निर्णायक मंडल और पदाधिकारी आदि ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी एवं सांसद घनश्याम लोधी ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत देश का परचम लहराने के लिए हमें लगातार ऐसे आयोजन पूरे भारत में कराने चाहिए। कहा कि इन आयोजनों को कराने के लिए जहां-जहां व्यापार मंडल की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार मंडल तन मन और धन से सहयोग करने के लिए तैयार खड़ा है। सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कराने के लिए जो आवश्यकता होगी, उसको वह पूरा कराएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन पति मामून शाह, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, साजिद अहमद, विश्वास राव, तौकीर अहमद, मनोज कुमार शर्मा, रोहित रस्तोगी, अकरम खान मौजूद थे।