रामपुर

Rampur News: आठ को बंद रहेंगे निजी स्कूल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 07 Aug 2023 01:56 AM IST

रामपुर। आजमगढ़ में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में सीआईएस ( कॉन्फिडेंरेशन ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्कूल्स )ने सभी स्कूलों को आठ अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया है। सीआईएस प्रदेश के 24 जिलों के निजी स्कूलों का एक यूनियन है,जिसमें जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं।

जिसको लेकर रामपुर सहोदय के सभी सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों ने आठ अगस्त को अपना स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। सहोदय के पदाधिकारियों ने कहा कि आज़मगढ़ की घटना बेहद दुखद है। बिना कोई स्पष्ट जांच के प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार किया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में आठ अगस्त को विद्यालय बंद रखकर गिरफ्तारी का सांकेतिक विरोध किया जाएगा। विरोध के जरिए पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। सहोदय के सचिव एनके तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर जिले में आठ अगस्त को सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के निजी स्कूल बंद रहेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button