शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अंतिम संस्कार से पहले परिजन ने की शिनाख्त

Connect News 24

The family identified before the funeral

मृतक राजवीर का फाइल फोटो

कांट। तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास 26 जुलाई को सड़क हादसे में घायल युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस लावारिस शव का अंतिम संस्कार कराने जा रही थी। तभी परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली। उसकी पहचान कांट के गांव फर्खपुर नारायपुर निवासी राजवीर (19) के रूप में हुई है।

नगरिया मोड़ के पास युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते वह कुछ बता नहीं पा रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने पर 72 घंटे तक मृतक की पहचान होने का इंतजार किया गया। रविवार को पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच कांट थाना क्षेत्र के गांव फर्खपुर नरायनपुर निवासी पृथ्वीराज ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने बेटे राजवीर के रूप में पहचान की।

मृतक के तहेरे भाई गौरव ने बताया कि 25 जुलाई को परिवार के सभी सदस्य कांवड़ लेकर गए थे। उसके अगले दिन से राजवीर लापता हो गया। मामले में थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा अज्ञात शव की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पहचान की। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button