बदायूं

Budaun News: बहुत कठिन है बिलगंवा की डगर, गहरे गड्ढों में गिर रहे लोग

Connect News 24

The path of Bilganwa is very difficult, people are falling in deep pits

बिलगंवा जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

पीलीभीत। शहर में सड़कों के गड्ढों से लोग परेशान हैं तो गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का भी हाल बुरा है। शहर से सटे गांव बिलगंवा और अलीगंज को जाने वाली सड़क की हालत दयनीय हो गई है। हर कदम पर गहरे गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। इसके साथ ही शहर से लगे गांव चिड़ियादाह को जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में उनकी समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है। चिडियादाह की सड़क को लेकर पूर्व में प्रधान की ओर से पीडब्ल्यूडी से मांग की गई थी। इसपर मामला जिला पंचायत का होना बताकर टाल दिया गया था। अब हालत यह हो गई कि सड़क तालाब में बदल गई है।

00

रेलवे फाटक पार होते ही लोगों को झेलने पड़ते हैं गड्ढे

शहर के टनकपुर हाईवे से बेनहर स्कूल होते हुए सड़क गांव बिलगवां और अलीगंज को जाती है। यह सड़क रेलवे फाटक तक तो ठीक है इसके बाद पूरी सड़क गड्ढा युक्त हो गई है। पूर्व में चलाए गए गड्ढा मुक्त अभियान में भी इसको शामिल नहीं किया गया। फाटक पार होते ही लोगों को गड्ढों का दंश झेलना शुरू हो जाता है। दोनों गांवों तक सड़क का यही हाल बना हुआ है। सड़क को बनवाने के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक मांगी की गई, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। बता दें कि इसी सड़क पर राजकीय पॉलिटेक्निक भी है। यहां आने वाले छात्रों को बारिश के दौरान काफी समस्या होती है।

00

तालाब बन गई चिडि़यादाह को जाने वाली सड़क

माधोटांडा- पीलीभीत हाइवे से ही गांव चिडि़यादाह के लिए सडक जाती है।यही एक सडक है जो गांव की मुख्य है। हाईवे से नीचे आते ही सड़क पर गड्ढे शुरू हो जाते है। अब यह सड़क मात्र कहने भर को ही रह गई है। गड्ढों के अलावा इसमें कुछ भी शेष नहीं बचा है। प्राथमिक स्कूल से पहले ही सडक बारिश में तालाब का रूप ले चुकी है। किसी भी तरह से लोग गंदे पानी से बच नहीं पाते है। सोमवार को तो एक बाइक सवार को सिलेंडर सहित पैदल ही पानी को पार करना पड़ा। सड़क की हालत को लेकर करीब तीन माह पहले प्रधान ने डीएम से मांग की थी। इसपर पीडब्ल्यूडी को सडक के बाबत पत्र भेजा गया था। सडक उनके विभाग की न होना बताकर जिला पंचायत की बताई गई। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

बिलगंवा जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

बिलगंवा जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button