बरेली

बरेली में हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार, मासूम बेटा-बेटी की मौत, दंपती समेत तीन घायल

Connect News 24

two children died due to house wall collapsed in bareilly

अस्पताल में भर्ती घायल महिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। बारिश के दौरान गरीब की झोपड़ी पर पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई। इससे झोपड़ी में सो रहीं दो बच्चों की दबकर मौत हो गई। परिवार की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खल्लपुर में रविवार देर रात बारिश के करण राजवीर के मकान की दीवार गिर गई। उनके पड़ोस में परिवार सहित रह रहे उमेश कश्यप की झोपड़ी पर दीवार भरभराकर गिरी। झोपड़ी में उमेश, उसकी पत्नी और दो बेटे, एक बेटी सो रहे थे। दीवार गिरने से सभी दीवार के नीचे दब गए। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले शव


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button