बरेली

Bareilly News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे

Connect News 24

बहेड़ी। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शाहगढ़ मोहल्ले के रहने वाले फैसल खान से 10 लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फैसल खान ने बताया कि करीब छह माह पूर्व बाईपास रोड पर उसकी मुलाकात अमृतसर के जरियाल निवासी दीपक कुमार से हुई थी। उसने विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही। कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दीपक का असिस्टेंट बताया। उसने अमृतसर बुलाया।

वहां जाने पर बताया कि दुबई और कनाडा जैसे देशों में वह लोगों को नौकरी पर भेजते हैं। डिग्री देखने के बाद उसने कनाडा में नौकरी दिलाने की बात कही। एक लाख रुपये उससे तुरंत ही जमा कराए गए। नौ लाख रुपये कंपनी के खाते में भेजने को कहा। घर आकर उसने बची रकम भी ट्रांसफर कर दी।

कई दिनों बाद भी जब उसके पास ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया तो उसने दीपक को कॉल की। आरोप है कि उसने गालियां देते हुए धमकी दी। अमृतसर जाकर जानकारी करने पर पता चला कि यह लोग धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर अमृतसर निवासी आरोपी दीपक कुमार जरियाल और अनुराधा जरियाल के साथ रोहित कुमार, नितिन कुमार और ऐजे ग्रुप ओवरसीज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button