बदायूं

Budaun News: एक महिला की दो-दो तहरीरें, एक में शोषण, दूसरी में दुष्कर्म का आरोप

Connect News 24

बिसौली (बदायूं)। कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दो तहरीर देकर चौंका दिया। एक तहरीर में उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है तो दूसरी में उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बिसौली कस्बे की एक महिला ने दो अगस्त को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि उसके पति का दोस्त करीब पांच साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है और अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कन्ही रही थी कि सोमवार को महिला फिर से एक तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। अब महिला ने उसी व्यक्ति पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी बच्ची की कनपटी पर तमंचा रख दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों में पिछले कई साल से संबंध हैं। अब आरोपी की उसके परिवार वालों ने विधवा भाभी से शादी करा दी है। इससे महिला उसके खिलाफ तहरीर दे रही है। अब तक की छानबीन में आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button