बरेली

Bareilly News: आजमगढ़ की घटना के विरोध में बंद रहे निजी स्कूल

Connect News 24

बहेड़ी। आजमगढ़ के चिल्ड्रेंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना की जांच किए बिना प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर निजी विद्यालय बंद रहे। जगह-जगह स्कूल संचालकों की ओर से ज्ञापन सौंपे गए।

बहेड़ी में एसडीएम को दिए ज्ञापन में संचालकों ने मामले की जांच कराने के साथ प्रधानाचार्या को रिहा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त तक अगर उन्हें रिहा नहीं किया गया तो निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. कोमल चंद्र जोशी, एम प्रसाद गंगवार, राज कमल सिंह, सरदार रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, फरीदपुर में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में म्यूज इंटर कॉलेज से योगेंद्र शर्मा, कल्पना, छंगामल कान्वेंट के प्रधानाचार्य भरत पांडे, इंद्रजीत सिंह, राजीव वर्मा आदि शामिल रहे। नवाबगंज में भी शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सुरेंद्रवीर गंगवार, शोभाराम प्रजापति, मुनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। आंवला में अरविंद गॉड, ओमकार सिंह, पंकज गुप्ता, बेचैन सिंह, अमित यादव ने एसडीएम को सौंपेे ज्ञापन में कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मीरगंज में शिक्षकों ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच किये प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापिका को जेल भेज दिया। तहसीलदार प्रज्ञा सिंह को दिए ज्ञापन देने के बाद शिक्षकों ने तहसील गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। प्रेमपाल गंगवार, ओमकार यदुवंशी, सोनू गुप्ता, रमेश गंगवार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button