बरेली

Bareilly News: करंट से झुलसे दो किसान, दो भैंसा भी मरे

Connect News 24

भुता। नवादा ब्राह्मन गांव में भैंसागाड़ी से खेत पर जा रहे दो किसान करंट लगने से झुलस गए। गाड़ी में लगे दो भैंसा भी मर गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराने के बाद झुलसे लोगों को उपचार के अस्पताल भिजवाया। तहरीर पर भुता उपकेंद्र के एसडीओ और जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ज्योत जागीर गांव के रहने वाले किसान सुरेंद्र यादव और लीलाधर भैंसागाड़ी से खेत जा रहे थे। रास्ते में नवादा ब्राह्मन के पास बिजली का तार सड़क पर पड़ा हुआ था। टूटे हुए तार की चपेट में आने से गाड़ी में लगे दोनों भैंसा की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र और लीलाधर भी झुलस गए।

घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बिजली निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली लाइन जर्जर है। कई दिन से तार टूटने का अंदेशा था। शिकायत भी दर्ज कराई गई। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक इसे बदला नहीं गया है। उन्होंने कहा कि अगर तार बदले गए होते तो हादसा नहीं होता। देर शाम दोनों किसानों के परिजन भुता थाने एसडीओ और जेई पर आरोप लगाते हुए उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने एसडीओ भगवानदास और जेई रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

भुता क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें हैं। तार टूटने से हादसा होने की बात सामने आई। विद्युत सुरक्षा निदेशालय के माध्यम से जांच कराएंगे। तीस दिन में संबंधित किसानों को क्षति पूर्ति दिलाएंगे।- यूसी सोनकर, अधिशासी अभियंता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button