पीलीभीत

Pilibhit News: अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी रामपाल ने बताया कि वह रात को अपने घर जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट तीन लोगों ने उसे लूट लिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोप है कि 15 नवंबर 2022 को वह रात आठ बजे ट्रैक्टर से गांव जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास के सत्यप्रकाश पुत्र नत्थूलाल ने अपने दो साथियों अमरजीत व हरमन सिंह के साथ उसे घेर लिया और जेब में रखे दो हजार रुपये और ट्रैक्टर लेकर भाग गए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button