बरेली

UP News: मौलाना तौकीर रजा ने ‘इंडिया’ और एनडीए को घेरा, कहा- दोनों को वोट चाहिए, पर मुसलमानों से परहेज

Connect News 24

Maulana Tauqeer Raza targeted NDA and INDIA over muslims votes

मौलाना तौकीर रजा खां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिमों के मुद्दे पर ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस ) और एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) दोनों को घेरा है। उन्होंने कहा है कि दोनों को मुसलमानों के वोट चाहिए, लेकिन दोनों को मुसलमानों से परहेज है। यह बात मौलाना तौकीर ने अपने जारी एक बयान में कही है। 

उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात बहुत नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। सियासी फायदे के लिए देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। एक तरफ एनडीए जो सत्ता में है और उसकी मुख्य पार्टी भाजपा की पसमांदा समाज के नाम पर मुसलमानों को अगड़े-पिछड़े में बांटने की मुहिम जारी है। दूसरी तरफ 26 दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को भी विश्वास है कि मुसलमान उन्हें वोट देने को मजबूर होगा। यदि बचे हुए दल भी तीसरा मोर्चा खड़ा कर लें तो उन्हें भी मुसलमानों के वोट चाहिए होंगे।

ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button