Pilibhit News: सपा की जनपंचायतों में अपराधों पर रोष जताया

पूरनपुर के गांव में सपा की जन पंचायत में मौजूद पदाधिकारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। सपा के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को कई स्थानों पर चौपाल लगाकर पंचायत की गईं। जिसमें समाज में फैली अराजकता पर रोष व्यक्त किया गया। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोष जताया गया, साथ ही जातीय जनगणना कराने की मांंग की गई।
नगर के एक बरात घर में हुई पंचायत में सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर गुरदयाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ पैदा की जा रही नफरत और हिंसा को रोका जाना चाहिए। लोकसभा सह प्रभारी यूसुफ कादरी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से गणतंत्र पर गंभीर हमला किया जा रहा है। पूर्व विधायक अरशद खां ने कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। पंचायत में सतनाम सिंह, रामबहादुर यादव, कांशीराम सरोज, ओम शर्मा, आशा वर्मा, हाजी लाडले, अनवर खां अन्नू आदि ने विचार रखे।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में गांव टंडोला, दुर्जनपुर, हरीपुर किशनपुर, नजीरगंज, रायपुर, केसरपुर, मोहनपुर, मोहनपुर आदि गांवों में जनपंचायत हुई। पंचायतों में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई चरम पर है। नौजवान परेशान है। जनपंचायत में जिला उपाध्यक्ष पवन यादव, संजय मिश्रा, संजय यादव, तौफीक कादरी, रामबहादुर कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद

पूरनपुर के गांव में सपा की जन पंचायत में मौजूद पदाधिकारी । संवाद



