शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शहीद एक्सप्रेस व सीतापुर पैसेंजर निरस्त रहने से यात्री हुए परेशान

Connect News 24

शाहजहांपुर। शहीद एक्सप्रेस और सीतापुर पैसेंजर आठ से 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी। बुधवार को इन दोनों ट्रेनों के न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहीद एक्सप्रेस में पहले से रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी या फिर किसी अन्य साधन का उपयोग करना पड़ा। इसके साथ ही अप लाइन की गुवाहाटी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस व सीतापुर पैसेंजर 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button