Pilibhit News: आजमगढ़ की घटना को लेकर थम नहीं रहा शिक्षकों का गुस्सा, ज्ञापन सौंपा

कलेक्टेट में ज्ञापन देने पंहुचे शिक्षक । संवाद
जल्द रिहाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा समिति की जिला शाखा ने आजमगढ़ में छात्रा की खुदकुशी के मामले में पकड़ी गईं प्रधानाचार्य और और अन्य को रिहा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज़िला प्रभारी भूपेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आजमगढ़ के एक स्कूल की 11वीं की छात्रा के पास मोबाइल पाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य ने छात्रा से पूछताछ की और उसकी मां को बुलाया। इस बीच छात्रा मौका पाकर स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने बिना जांच किए स्कूल की प्रधानाचार्य एवं क्लास टीचर को दोषी मानकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेसिक शिक्षा समिति की मांग है कि तत्काल प्रधानाचार्य एवं क्लास टीचर को रिहा किया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बेसिक शिक्षा समिति बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी भूपेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. तौफिक, सुभाष चन्द्र, प्रवीण शर्मा, राकेश कश्यप, उमेश गंगवार, राजकुमार शर्मा, हिमांशु सरकार आदि शामिल रहे।



