पीलीभीत
Pilibhit News: एसएसबी ने एकता सरोवर पार्क में किया पौधरोपण

पौंधारोपण करते एसएसबी जवान । स्त्रोत – एसएसबी
पीलीभीत। उप महानिरीक्षक कार्यालय एसएसबी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शहर के एकता सरोवर पार्क पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनमानस व बल कर्मियों ने पंच प्रण लिए और आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 पौधे रोपे। इस मौके पर एसएसबी कमांडेंट एल कुमारजीत सिंह, उप कमांडेंट जयंत कुमार पाठक, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद



