रामपुर

Rampur News: केमरी की राइस मिल ने किसानों के 20 लाख रुपये हड़पे

Connect News 24

रामपुर। केमरी की एक राइस मिल ने किसानों के 20 लाख रुपये हड़प लिए। राइस मिलर्स ने किसानों को एक-दो अगस्त को भुगतान करने की बात कही थी। आरोप है कि अब किसानों को रुपये देने के बजाय राइस मिलर्स किसानों को डरा-धमका रहे हैं। भाकियू टिकैत की पंचायत में पहुंचे किसानों ने भाकियू के प्रदेश महासचिव के सामने अपनी समस्या रखी। इसके बाद किसानों ने एकजुट होते हुए राइस मिल पर बेमियादी धरना देने की रणनीति तैयार बनाई।

खमरिया गांव के किसान सोमपाल, नरपत सिंह, महेंद्र पाल, मनोज कुमार, रामचरन, पर्वत सिंह, रामभरोसे, देवकी नंदन, राम सिंह, जसवीर, कमल कुमार और हरदयाल बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश कैंप कार्यालय में चल रही पंचायत में पहुंचे। यहां पर किसानों ने पंचायत में मौजूद भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद को बताया कि केमरी के राइस मिलर्स ने 2022 में उनका 20 लाख रुपये का धान खरीदा था। मिल में धान उतारने के बाद से आज तक उनको रुपये नहीं मिले हैं। राइस मिलर्स किसानों को डरा धमका रहा है। किसानों की समस्या सुनकर भाकियू के पदाधिकारी और अन्य किसानों ने मिल पर बेमियादी धरना देने की रणनीति तैयार की। पंचायत में चौधरी राजपाल, मोहम्मद अय्यूब, मुस्तकीम, प्रियांशु अग्रवाल, रामऔतार, नदीम खां आदि मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button