रामपुर

Rampur News: बच्चों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा

Connect News 24

रामपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में बृहस्पतिवार को एक से 19 साल के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। अभियान का आयोजन जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। वहीं जो बच्चों गोली खाने से रह गए हैं, उनको 17 अगस्त को गोली खिलाई जाएगी।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने शहर के एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई। सीएमओ ने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का शारीरिक विकास रुक जाता है। उन्हें कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी। उन्हाेंने बताया कि जिले में 13.61 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाने के लिए चिह्नित किया है। जो बच्चे पहले चरण में टेबलेट खाने से रह गए हैं। उनको 17 अगस्त को टेबलेट खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. ओपी आर्या, डॉ. सत्येंद्र, मोहम्मद उवैस, आरकेएसके कंसलटेंट सलमान, वसीम, शगुफ्ता मौजूद रहे।

हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में भी खिलाई गई दवा

मिलक। गुरुवार को नगर के हेरिटेज चिल्ड्रेन एकेडमी में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संस्थापक गंगा शंकर पांडेय ने की।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

टांडा। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज व वार्ड-7 में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। जीआईसी में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस मौके पर काउंसलर सीएचसी रेनू शर्मा, सईद सागर, संतोष कुमार, शादाब अजीम, आशुतोष यादव मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button