बदायूं

Budaun News: हाईवे पर उमड़े कांवड़िये, लगाए भोले के जयकारे

Connect News 24

Kanwariyas gathered on the highway, chanted Bhole

कछला घाट से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

गंगाघाट पर पूरे दिन रही भीड़, आस्था की डुबकी लगाकर किया कांवड़ पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी/ कछला। गंगाघाट पर शुक्रवार को पूरे दिन कांवड़ियों की खासी भीड़ रही। टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। कई महिलाओं ने भी अपने परिजनों के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की। हाईवे पर इस दौरान भोले के जयकारे गूंजते रहे।

बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ कांवड़ियों की टोलियों के निकलने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। डीजे साउंड पर थिरकते कलाकारों के साथ निकले कांवड़ियों का शिव मंदिरों पर लोगों ने स्वागत किया। छतुइया फाटक के पास उन्हें जलपान भी कराया गया।

बरेली जिले के भोजीपुरा और आंवला क्षेत्र के शिवभक्तों की टोलियों में उनके परिवार की महिलाएं रहीं। इससे पहले कछला गंगाघाट पर भी भोले के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। पहले आस्था की डुबकी लगाई, फिर जलाभिषेक के लिए कांवड़ उठाई। घाट पर तड़के से ही खासी भीड़ रही।

कासगंज और हाथरस जिले के कांवड़ियों ने भी गंगाघाट से ही शिव मंदिरों की ओर यात्रा शुरू की। गंगा किनारे के आश्रमों में भी भक्त जुटे। बता दें कि सावन महीने के छठे सोमवार को जलाभिषेक से पहले शनिवार शाम से लेकर रविवार देर रात तक गंगाघाट और हाईवे पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

भोले ने पूरी कर दी मन्नत

कांवड़ियों की टोली में बिनावर क्षेत्र के पुठी सराय निवासी नेमचंद्र ने बताया कि पिछले साल भगवान भोलेनाथ से मां के स्वास्थ्य का लेकर मनौती मानी थी। इसके बाद से उनकी सेहत ठीक है। उसी समय कछला घाट से कांवड़ लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया था। सोमवार को जलाभिषेक के साथ संकल्प भी पूरा हो जाएगा।

कछला घाट से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला घाट से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button