बरेली

Bareilly News: पति ने दुत्कारा… प्रेमी ने भी ठुकराया, आहत युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग

Connect News 24

girl tried to commit suicide by jumping into the river in bareilly

अस्पताल में भर्ती घायल युवती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पति के दुत्कारने और प्रेमी के ठुकराने से आहत युवती ने शनिवार शाम नकटिया नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पुल से नीचे कूदने से उसके अंदुरुनी चोटें आई हैं।  

शनिवार शाम को एक युवती नकटिया पुल पर पहुंची और उसने नदी में छलांग लगा दी। ये देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। गनीमत रही कि पानी कम होने की वजह से उसकी जान बच गई, लेकिन हड्डियों में फ्रैक्चर आया है। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि ठिरिया मंडी रोड टावर वाली गली निवासी राहिला पुत्री शमशाद (25) ने नकटिया नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। नदी में पानी कम होने से उसकी जान बच गई। 

ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button