Budaun News: विस्थापितों के साथ काला दिवस मनाएगी भाजपा
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर भारत विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 14 अगस्त भारतीय इतिहास में काला दिवस था। भाजपा विस्थापित परिवारों के साथ काला दिवस मनाएगी।
भाजपा नेता श्याम अरोरा बताया कि उनकी मां शांति देवी पाकिस्तान के जिला मरदान के एक गांव की रहने वाली थी, जो वर्तमान में उनके साथ रहती है। बंटवारे के समय की बातें उनकी मां ने उन्हें बताई थीं। बताया था कि उस दौरान हिंदू महिलाओं को बुर्का पहनकर बाहर निकलना होता था, सिख मिलिट्री की मदद से वह लोग भारत में आ सके थे।
यहां रुकुम सिंह इंटर काॅलेज में ठहरे थे और आरएसएस के लोग भोजन लाकर देते थे। विभाजन के समय हुई हिंसा को स्वयं से देखने वाले जगदीश अरोरा बताते हैं कि हिंदुओं और सिखों के छात्रों द्वारा निकाला गया। जिस पर गोली चलाई, करीब 125 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। 10 छात्र जो सभी डीएबी कॉलेज लाहौर के थे मारे गए थे। 6 मार्च की सुबह तक अमृतसर, जालंधर, मुल्तान और सियालकोट समेत पंजाब के मुख्य शहरों दंगो की लपेट में घिर गए थे।