बदायूं

Budaun News: दिल्ली में रह रही महिला के मकान को कब्जाया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 14 Aug 2023 01:13 AM IST

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कैली गांव की महिला ने मां-बेटे समेत तीन पर मकान पर अवैध कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह दिल्ली में रहती है। आरोपियों ने इसका फायदा उठाया और उसके मकान पर कब्जा कर लिया।

ग्राम कैली निवासी संगीता पत्नी महेश रविवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही है। उसके घर पर ताला पड़ा हुआ था। उसे पता चला कि पड़ोसी ने अपने घर के अंदर से दीवार तोड़कर उसके मकान पर कब्जा कर है। तब वह अपने गांव पहुंची तो सूचना बिल्कुल सही निकली।

उन्होंने पड़ोसी से इसकी शिकायत की तो वह झगड़ा करने लगे। आरोप है कि उन्हाेंने फावड़ा मारकर हत्या करने की धमकी। संगीता का कहना है कि वह आरोपियों से भयभीत है। उसके मकान से कब्जा हटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम ने बताया कि आरोपी राजबाला पत्नी सत्येंद्र सिंह, उसके बेटे संदीप और जुगेंद्र पुत्र अतिराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button