Pilibhit News: धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न, हर घर शान से फहरा तिरंगा
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रभातफेरियां निकाली गईं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया। जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों के अलावा हर घर पर शान से तिरंगा फहरा। गांधी स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने शहीद पार्क बल्लभनगर में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने शहीद दामोदर पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किए। उद्याेग उपायुक्त आत्मदेव शर्मा ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार ने पुलिस लाइन में झंडारोहण किया। इस दौरान एसपी अतुल शर्मा भी मौजूद रहे। जिला जेल में जेलर संजय कुमार राय और बीएसए कार्यालय पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने झंडारोहण किया।
जिला खेल कार्यालय में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने सभी खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में झंडारोहण किया। राजकीय हाई स्कूल महोफ में प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर, कंपोजिट स्कूल अमरिया में पूजा शुक्ला, हाशिमपुर जूनियर स्कूल में राजेश मिश्र ने झंडारोहण किया । नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने टनकपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने झंडारोहण किया।
चिरौंजीलाल सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। जावेद फ्यूजन फिटनेस एंड डांस एकेडमी में आजादी के अमृत महोत्सव में बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर नृत्य प्रस्तुतियां के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को प्रस्तुत किया। राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां में प्रधानाचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने झंडारोहण किया। विशिंग बैल स्कूल में प्रधानाचार्या लीना गुप्ता, गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल प्रांगण में प्रबंधक निशांत गोस्वामी, बालाजी आईटीआई सैदपुर में प्रधानाचार्य विकास सक्सेना, फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य टीना गोयल ने झंडारोहण किया।
इसके अलावा स्प्रिंगडेल कॉलेज, लॉर्ड कृष्णा स्कूल, शेमरॉक किरन स्कूल, साइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुष्प इंस्टीट्यूट, स्टेप अप इंटर कॉलेज, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, डिवाइन कॉलेज, ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, डीआरएम स्कूल, ग्रेस पब्लिक स्कूल, इकरा गर्ल्स इंटर कॉलेज, रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज, बालाजी पब्लिक स्कूल, रानी अवंतीबाई जूनियर हाईस्कूल, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल में भी झंडारोहण किया गया।
0
न्यूरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद साउद अंसारी, मदर सैंट जुबैदा हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक मोहम्मद इरफान, मदरसा मोहोदिश शुरती में निगरा मजहर खान ने झंडारोहण किया।
00
मझोला। क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर के कंपोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान उपासना सिंह, प्राथमिक विद्यालय भंडार में प्रधान ओमप्रकाश, जोशी कॉलोनी में प्रधान समीर मंडल, नगर पंचायत मझोला में अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, पशु चिकित्सालय ग्राम गिद्धौर में पशु चिकित्साधिकारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष सुरेंद्र मल ने झंडारोहण किया। नगर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। चीनी मिल खेल मैदान पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
00
अमरिया। कस्बे के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तहसील कार्यालय पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। नील गिरि स्कूल, नेशनल इंटर कॉलेज सरैंदा पट्टी, गुरु नानक इंटर कॉलेज मुंडलिया भैंसहा, इकरा मॉडर्न इंटर कॉलेज हर्रायपुर, गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज बढ़ेपुरा व बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
00
जहानाबाद। इंटर कॉलेज, एचके नेशनल स्कूल और एचके नेशनल इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर एक, कंपोजिट विद्यालय सरौरी, मौलाना आजाद जूनियर हाईस्कूल सरदार नगर और क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में हिन्दू जागरण मंच द्धारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शमिल लोग । संवाद