बदायूं
Budaun News: टेंपो ने घोड़ी-बुग्गी रौंदी, चार लोग घायल
उझानी। कादरचौक रोड पर बुधवार सुबह टेंपो और ईंट लदी घोड़ा-बुग्गी का टक्कर में बुग्गी चालक और टेंपो में सवार सवारियां घायल हो गईं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी अनार सिंह घोड़ा-बुग्गी में ईंटें लाद कर गांव की ओर निकला। उसी दौरान सामने से टेंपो ने बुग्गी को चपेट में ले लिया। इसके बाद टेंपो सवार सड़क पर गिर गए। सवारियों में कादरचौक क्षेत्र के गांव कुडाशाहपुर निवासी छोटे लाल, ककोड़ा निवासी जगदीश, बुर्रा फरीदपुर निवासी अभिषेक और बुग्गी चालक अनार सिंह घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद