बदायूं

Budaun News: बेटी ले जाने पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बेटी का निकाह आगरा निवासी एक व्यक्ति के साथ तय किया था। आरोप है कि उनके दूर के रिश्तेदार बरेली के आंवला निवासी एक दंपती का उनके घर पर आना-जाना था। उन्होंने शादी यह बता कर तय कराई थी कि आगरा निवासी व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है। जब उन्हें पता चला कि वह सरकारी नौकर नहीं है तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। इससे आरोपी उनके घर पर आए और उनकी बेटी को ले गए। उनकी बेटी घर से सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये भी ले गई है। उन्होंने पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद

महिला के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक महिला ने इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव किसैरा निवासी विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह कचहरी में काम करती है। आरोपी विनोद ने एक दिन तारीख पूछने के लिए फोन लिया था। इसके बाद आरोपी रोजाना व्हाट्सएप पर मेसेज भेजने लगा। उसने आपत्तिजनक मेसेज भेजे और वीडियो भेजे। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button