रामपुर

Rampur News: कोसी नदी में नहाने गया किशोर बहा

Connect News 24

रामपुर। दो दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया आदिल (16) तेज बहाव में बह गया। नदी किनारे मौजूद साथियों ने उसे बहता देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे कई स्थानीय गोताखोरों ने किशोर की तलाश में कोसी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। दढ़ियाल के मोहल्ला गड्ढा कॉलोनी निवासी इस्माइल मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। उनके एक बेटी और पांच पुत्र हैं। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे उनका सबसे छोटा पुत्र आदिल (16) अपने मोहल्ले के दो दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया था। पानी का तेज बहाव देखकर उसके साथियों ने नहाने से इन्कार कर दिया और किनारे खड़े हो गए, जबकि आदिल नदी में कूद गया। हालांकि, तेज बहाव में आदिल तैर नहीं सका और बह गया।

आदिल को नदी में बहता देख दोनों साथी घबरा गए और शोर मचाने लगे। शोरशराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग नदी की और दौड़ पड़े। कई स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में परिजनों के अलावा टांडा एसडीएम अरुण कुमार, नायब तहसीलदार अंकुर सिंह, अमित कुमार और कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कराई, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रामपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button