बदायूं
Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा
बिल्सी। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों कुछ छात्र एक छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गए। एसआई रामवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा बिल्सी के एक इंटर कॉलेज में 12 वीं में पढ़ती है। उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्र उसे बहला-फुसला कर ले गए। इस पर छात्रा ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उन्होंने छात्रा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए थे। तहरीर आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को पकड़ लिया। उनका मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। संवाद