Budaun News: पौधरोपण समिति के जिलाध्यक्ष बने अनुज शर्मा

फोटो-अनुज शर्मा
बिल्सी। जिले में विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही अरिहन्त पौधरोपण समिति का बृहस्पतिवार को दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर पुनर्गठन किया गया। जिसमें समिति के संस्थापक प्रशांत जैन की मौजूदगी में सर्व सहमति से नरेंद्र कुमार जैन-विष्णु असावा को संरक्षक, अनुज शर्मा को जिलाध्यक्ष, विवेक यादव को जिला प्रमुख, अमनदीप उपाध्याय, राघव गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीयूष वार्ष्णेय को जिला कोषाध्यक्ष, हर्ष सोमानी को जिला सचिव, स्पर्श जैन, अभिषेक राठौर मीडिया प्रभारी, भरत कोहली सहायक मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। वरुण शर्मा को बिल्सी के नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। संवाद