बदायूं

Budaun News: लक्ष्य प्राप्त करने का जनसहभागिता पर जोर

Connect News 24

Emphasis on public participation to achieve the goal

उझानी में निपुण भारत की चौपाल में अति​थियों के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत- आयोजक

उझानी। बुटला दौलत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित निपुण भारत के तहत शिक्षा चौपाल में ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह ने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

शिक्षा चौपाल शुरू होने पर ब्लाॅक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य ने कहा कि निपुण भारत का लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है। अभिभावकों और इलाके के लोगों के जरिये लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कायाकल्प के तहत अधूरे पड़े कार्यों को जल्द ही पूरा कराने के निर्देश दिए। शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने निपुण भारत के तहत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ग्राम प्रधान जोगराज सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, राजेश सक्सेना, राजवीर सिंह, ज्योति सक्सेना, मीनाक्षी, प्रवीण कुमार त्यागी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, परमवीर सिंह, कविता तोमर, ललित कुमार, दीप्ति भाटिया, सुमन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button