बदायूं

Budaun News: रामेश्वर शाक्य बने बसपा के जिला प्रभारी

Connect News 24

Rameshwar Shakya became district in-charge of BSP

फोटो रामेश्वर शाक्य

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सोहरा करियामई निवासी रामेश्वर शाक्य पर बहुजन समाज पार्टी ने विश्वास जताते हुए उन्हें बदायूं जिले का प्रभारी बनाकर अहम जिम्मेदारी दी है। वह इससे पहले समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है।

रामेश्वर शाक्य ने अपने समाज को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया है और अन्य समाज के गरीब तबके व जरूरतमन्द लोगों की मदद भी की है। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिला प्रभारी बनने पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button