बदायूं
Budaun News: 20वां विशाल श्रीगणेश महोत्सव होगा 19 सितंबर से
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की बैठक संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय के आवास पर हुई। 20वां विशाल श्रीगणेश महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी 19 सितंबर को गणेश महोत्सव भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होगा। 19 से 23 सितंबर तक श्रीगणेश कथा होगी। वहीं 24 सितंबर को ब्रज के कलाकारों द्वारा रासलीला कार्यक्रम होगा व 25 सितंबर को श्रीगणेश विसर्जन यात्रा होगी। इस मौके पर श्रीगणेश सेवा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, इंदु सक्सेना, अवनेश साहू, मनोज मोदी, नितेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।