शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीसीएम की टक्कर से बच्ची की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Connect News 24

Girl died due to collision with DCM, family created ruckus

मीरानपुर कटरा में हादसे के बाद डीसीएम को घेरकर हंगामा करते लोग

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी धर्मवीर कश्यप की चार साल की बेटी शालिनी की डीसीएम के पहिये के नीचे आकर कुचलने से मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन पूजा बाल-बाल बच गई। सूचना पर लोग व परिजन ने पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने चालक को पकड़कर पीट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत किया।

बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे शालिनी और उसकी बड़ी बहन पूजा बकरी चराकर घर लौट रहीं थीं। स्टेशन की तरफ से आने के दौरान चौराहे की ओर जा रही डीसीएम ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पूजा बाल-बाल बच गई, जबकि शालिनी की पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मोहल्ले में पहुंची तो खलबली मच गई।

परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने चालक को पकड़कर पिटाई लगा दी। इस बीच कटरा से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाने वाला रास्ता ब्लॉक हो गया। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारे लगाना शुरू कर दिए।

इस बीच थाना प्रभारी पवन पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और डीसीएम के चालक को किसी तरह बचाया। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डीसीएम में भरा था भूसा

जिस डीसीएम से टक्कर हुई उसमें भूसा भरा था। ग्रामीणों के अनुसार, भूसे से भरे वाहन आए दिन तेज रफ्तार रोड से गुजरते हैं। इसके कारण पहले भी हादसा होने की संभावना जताई गई थी।

मीरानपुर कटरा में हादसे के बाद डीसीएम को घेरकर हंगामा करते लोग

मीरानपुर कटरा में हादसे के बाद डीसीएम को घेरकर हंगामा करते लोग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button