शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रातों-रात शिला फलकम पर अंकित किया स्वतंत्रता सेनानी का नाम

Connect News 24

Overnight the name of the freedom fighter was inscribed on the rock

शिलाफलकम पर अंकित किया गया स्वतंत्रता सेनानी लाला हर गोविंद प्रसाद का नाम

सिंधौली। मुड़िया पमार गांव के पंचायत भवन परिसर में स्थापित किए गए शिला फलकम में स्वतंत्रता सेनानी का नाम छूटने से नाराज हुए सेनानी के परिजन की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत ने रातों-रात नाम अंकित कराकर भूल सुधार कर ली।

स्वतंत्रता दिवस पर गांव मुड़िया पमार के पंचायत भवन परिसर में शिला फलकम की स्थापना कराई गई थी। गांव मुड़िया पमार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे लाला हर गोविंद प्रसाद का नाम ग्राम पंचायत द्वारा शिलापट पर अंकित नहीं कराया गया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम छोड़ने से नाराज उनके पौत्र शील कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजे सहित खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल से शिकायत की। इसके बाद बीडीओ ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से जवाब मांगा। संगठन और परिजन की नाराजगी देख ग्राम पंचायत ने आनन फानन में सेनानी का नाम अंकित कराकर भूल सुधार कर ली। प्रधान तारावती ने बताया कि जानकारी के अभाव में नाम छूट गया था। ब्लॉक स्तरीय निर्देश प्राप्त होने के बाद नाम अंकित करा दिया गया है।पंचायत सचिव मोहम्मद इलियास ने बताया कि मुड़िया पमार में शिला फलकम में नाम अंकित करा दिया है।

उधर, ग्राम पंचायत पनवाड़ी में ग्राम प्रधान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शारदा प्रसाद मिश्र का नाम छोड़ते हुए उनके स्थान पर फर्जी तरीके से अपने बाबा गयादीन शुक्ल का नाम अंकित कराने का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को उनके पौत्र अरविंद कुमार मिश्र ने बीडीओ अभिषेक अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग करने के उपरांत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजे ने पनवाड़ी में प्रधान द्वारा की गई मनमानी को सेनानी के अपमान से जोड़ते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button