बरेली

Bareilly News: बिजली का हाईवोल्टेज ड्रामा, स्मार्ट मीटर फुंकने से 60 घंटे से बिजली गुल

Connect News 24

बरेली। 15 अगस्त को रात दो बजे नवादा शेखान मोहल्ले में 25 घरों में हाईवोल्टेज बिजली आपूर्ति होने से स्मार्ट मीटर फुंक गए। इसकी वजह से ठप हो गई जो शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक ठीक नहीं हुई। 60 घंटे बीत गए। इस दौरान लोग पानी के लिए भी तरस गए।

काफी प्रयास के बाद इसमें से सिर्फ एक उपभोक्ता का मीटर 18 अगस्त को दोपहर दो बजे तक बदला जा सका। 24 उपभोक्ताओं के मीटर अनुमोदन के बाद बदलने की बात निजी एजेंसी के सुपरवाइजर की ओर से कही गई। यह हाल तब है जबकि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के जेई लगातार एजेंसी के संपर्क में रहे। उन्होंने जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब हुए थे, उनकी सूची भी निजी एजेंसी को भेज दी थी। अधिकारियों को भी सूचना दे दी थी। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि सिर्फ एक उपभोक्ता भूदेव मौर्य की शिकायत आई थी। उन्होंने तत्काल आदेश कर दिया था और उसका मीटर बदल भी दिया गया। अब चेक कराते हैं कि ऐसा क्यों हुआ। मीटर तत्काल बदले जाएंगे।

इनके मीटर हुए खराब

लता मौर्य, ढाकनलाल मौर्य, शब्बीर अहमद, पूनम, परवीन, अनीस अहमद, वशीर अहमद, जुबरा बी, शकुंतला, मोहम्मद जुबैर, इरशाद अहमद, पूजा, सरताज बी, कफील अहमद, भूदेव मौर्य, भूप सिंह, हर दयाल, शबीर अहमद, धर्मेंद्र कुमार समेत 25 लोगों के मीटर खराब हुए।

बिना बिजली के बिलखते रहे बच्चे, रिश्तेदारी में भेजा तब सोए

शकुंतला देवी ने बताया कि गर्मी की वजह से चार वर्ष के हर्षल और तीन वर्ष की चाहत बिलख गए। नींद नहीं आ रही थी। इन बच्चों को लेकर बहू को रिश्तेदारी में भेजा तब वे सो सके। मीटर बदलवाने के लिए जेई के पास गए। एसडीओ से भी मिले पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। 60 घंटे हो गए आपूर्ति ठप है। मीटर नहीं बदला गया। न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

फ्रीज में रखा दूध व सब्जियां हुईं खराब

विनती मौर्या ने बताया कि मीटर बदलने में देरी हो रही थी तो वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति देनी चाहिए थी, लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने जेई, एसडीओ, एसई तक से फोन पर बात की पर कहीं कोई समाधान नहीं निकल सका। पानी के लिए हैंडपंप सहारा बने तो हाथ के पंखे से पसीना सुखाया। फ्रिज में रखा दूध और सब्जियां आदि खराब हो गईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button