बदायूं

Budaun News: ट्रेडिंग कंपनी का मालिक 25 लाख रुपये लेकर फरार

Connect News 24

गाजियाबाद से आकर जरीफनगर में खोली थी ट्रेडिंग कंपनी, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जरीफनगर इलाके में एक ट्रेडिंग कंपनी का मालिक डेयरी संचालक के 25 लाख रुपये लेकर भाग गया। डेयरी संचालक ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी यशपाल पुत्र किशनलाल अपने गांव में डेयरी चलाते हैं। उनका कहना है कि गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी सुनील चौधरी ने जरीफनगर में आकर सुनील ट्रेडिंग कंपनी खोली। वह उनकी डेयरी से दूध खरीदता था और उसे दिल्ली व आसपास इलाके में सप्लाई करता था।

उनका ट्रेडिंग कंपनी पर रोजाना 20 से 22 क्विंटल दूध जा रहा था। एक सप्ताह का करीब आठ-दस लाख रुपये का भुगतान हो जाता था। सुनील ने जब करीब चार सप्ताह का भुगतान नहीं किया तो उन्होंने रुपये मांगे। इस पर उसने 25 लाख रुपये के दो चेक दिए। वह चेक लेकर बैंक पहुंचे लेकिन बैंक ने उनका भुगतान नहीं किया। जानकारी की तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुनील चौधरी ने अपना एकाउंट होल्ड करवा दिया है।

इससे यशपाल उसकी ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचे लेकिन वहां के हालात देखकर हैरान रह गए। वहां ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर कुछ नहीं था। सुनील चौधरी सबकुछ बेचकर वहां से भाग गया था। इसके बाद उन्होंने सुनील चौधरी को कॉल की। आरोप है कि रुपये देने की जगह उसने जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद यशपाल जरीफनगर थाने पहुंचे। उन्होंने सुनील चौधरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button