पीलीभीत

Pilibhit News: आज से जिला अस्पताल में होगी डेंगू की जांच

Connect News 24

– एलाइजा मशीन लगाई गई, 24 घंटे में मरीज को मिल सकेगी जांच रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। डेंगू की जांच के लिए लोगों को अब परेशान नहीं होना होगा। जांच के लिए एलाइजा मशीन आ गई है। सोमवार से यहां डेंगू की जांच शुरू हो जाएगी। अभी तक डेंगू की जांच के लिए लखनऊ में केजीएमयू में सैंपल भेजे जाते थे। इसकी रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन तक लग जाते थे। ऐसे में मरीज और कर्मचारियों को भी दिक्कत होती थी।

डेंगू की जांच के लिए जिले में किसी भी निजी लैब में एलाइजा मशीन नहीं है। निजी लैब में एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। इसको स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मानता है। डेंगू की पुख्ता जांच के लिए सैंपल को केजीएमयू लखनऊ भेजे जाते रहे हैं। जिला अस्पताल में जांच शुरू होने से मरीज को 24 घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाएगी।

अभी तक सामने आ चुके हैं 19 संदिग्ध मरीज

निजी लैबों में कराई जा रही जांचों में लगभग 19 लोगों की संदिग्ध पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका सैंपल केजीएमयू भेजा गया था। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट केजीएमयू से पाॅजिटिव आई है। इसमें दो शहर व एक देहात के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई थी।

निजी लैब में 800 रुपये में हो रही जांच

अभी तक सैंपलों को लखनऊ भेजा जा रहा था। एक बार में लगभग 700-800 रुपये का खर्च आता है। अब मशीन लगने के बाद विभाग को एक किट मंगवानी पड़ेगी। इसकी कीमत लगभग 3600 रुपये है। एक बार में इस किट से लगभग नौ लोगों की जांच हो सकेगी। किट के लिए शासन की ओर से एक कंपनी को ठेका दिया गया है। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच निशुल्क होगी।

सोमवार से जिला अस्पताल में डेंगू की जांच शुरू कर दी जाएगी। अब रिपोर्ट के लिए मरीजों के इंतजार नहीं करना होगा। 24 घंटे में मरीज की रिपोर्ट मिल सकेगी। – आलोक कुमार, सीएमओ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button