बदायूं

Budaun News: कांवड़ यात्रा में ई-रिक्शा पलटने से श्रद्धालु की मौत

Connect News 24

बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमू के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कांवड़ यात्रा के दौरान ई-रिक्शा पलट जाने से श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी गंगावासी (35) पुत्र मलखान रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए कछला गए। लौटते में वह ई-रिक्शा पर बैठ गए। दहेमू पुलिया के पास ईंट पर पहिया जाते ही ई-रिक्शा पलट गया। इसके बाद गंगावासी ई-रिक्शा के नीचे दब गए। पुलिस कर्मियों और कांवड़ियों ने ई-रिक्शा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तब तक गंगावासी की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में महिला समेत दो अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button