बदायूं

Budaun News: गुजरात की फैक्टरी में कादरचौक के युवक की मौत

Connect News 24

Kadarchowk youth dies in Gujarat factory

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक शीलचंद्र के परिजन। संवाद

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव वरौरा निवासी शीलचंद्र की गुजरात की एक फैक्टरी में मौत हो गई। 22 वर्षीय शीलचंद्र पुत्र हरी सिंह अपने गांव के कई युवकों के साथ गुजरात के बड़ोदरा में एक फैक्टरी में काम करता था।

परिवार वालों के अनुसार वहां काम करने के दौरान 16 अगस्त को शीलचंद्र गैस के संपर्क में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। शीलचंद्र गांव के विक्रम के साथ अपने घर चला आया। उसने कुछ डॉक्टरों से दवा भी खाई लेकर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

सोमवार सुबह परिवार वालों ने हालत देखकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके छोटे-छोटे दो बच्चे भी हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button