रामपुर

Rampur News: रोडवेज वर्कशॉप से डीजल चुराने में वेल्डर निलंबित

Connect News 24

रामपुर। स्थानीय रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में रोडवेज बस से डीजल चुराने वाले कोई बाहरी नहीं बल्कि वर्कशॉप के कर्मी ही निकले। वर्कशॉप का वेल्डर और आईटीआई अप्रेंटिशिप पर आए दो युवक दोषी पाए गए हैं। इन्होंने मिलकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद वेल्डर को निलंबित कर आईटीआई प्रशिक्षुओं का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।

थाना सिविल लाइंस के सामने रोडवेज के वर्कशॉप पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो युवकों पर वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बस से डीजल चुराने का आरोप था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंंद जैन ने इस प्रकरण की जांच कराई तो सामने आया कि वर्कशॉप में रोडवेज बसों के कलपुर्जों को ठीक करने का प्रशिक्षण लेने आए दो आईटीआई प्रशिक्षु और वर्कशॉप पर तैनात वेल्डर संजय की मिलीभगत से यहां पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों से डीजल चोरी हो रहा था।

वीडियो वाले दिन भी आईटीआई प्रशिक्षुओं ने रोडवेज बस में से डीजल चोरी किया था। वर्कशॉप के गेटमैन के पकड़ने से पहले आरोपी वहां से भाग खड़े हुए थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट मुरादाबाद में डिपो के सीनियर मैनेजर के पास सौंप दी। जिसके आधार पर वेल्डर संजय को निलंबित कर दिया है। अन्य दोनों प्रशिक्षुओं का रोडवेज वर्कशॉप में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अनुबंध समाप्त करने के आदेश हुए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button