बरेली
Bareilly News: कर्मचारियों को जर्जर भवन खाली करने का नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:36 AM IST
बरेली। जिला अस्पताल के जर्जर आवासों में रह रहे कई कर्मचारी खतरे की आशंका के बावजूद उसे खाली नहीं कर रहे हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने नोटिस जारी कर उनको आवास खाली कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने के लिए कहा है। नोटिस के बावजूद आवास खाली न करने की स्थिति में कोई हादसा होने पर वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। बताते हैं कि बुधवार को तेज बारिश के चलते एक आवास का छज्जा गिर गया था। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसी का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी हुआ है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी आवास खाली नहीं हुए। ब्यूरो



