बरेली

Bareilly News: मलेरिया के साथ बढ़ रहा ””टाइगर”” का डंक

Connect News 24

बरेली। रोकथाम के दावों के बीच मलेरिया के मामले 1,300 जा पहुंचे हैं। वहीं, सफेद काली धारी वाले टाइगर (डेंगू मच्छर) का डंक भी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को दो लोगों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है। जबकि, पिछले साल 10 सितंबर को जिले में डेंगू का पहला मरीज मिला था।

इस साल शहरी के मौलानगर, सिविल लाइंस, इज्जतनगर, पीर बहोड़ा, गंगापुरम, बानखाना वार्ड में अब तक डेंगू के 12 मरीज मिले हैं। भमोरा, फतेहगंज, बिथरी, भोजीपुरा, शेरगढ़, बहेड़ी और नवाबगंज में अब तक डेंगू के 19 मरीज मिल चुके हैं। बीते साल डेंगू की चपेट में 498 मरीज मिले थे। इस बार डेंगू के मामले पहले से ही सामने आने लगे हैं। मलेरिया प्रभावित इलाकों के साथ ही जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां भी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल डेंगू के केस बढ़ने की आशंका है।

बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई जांच में मलेरिया की चपेट में 50 लोग मिले हैं। इसमें शेरगढ़ में 15, मीरगंज में 12, फतेहगंज में आठ, भमोरा में छह, शहर में तीन, एक-एक मरीज अन्य ब्लॉकों में मिले हैं। मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने शिविर लगाकर मीरगंज और शेरगढ़ के गांवों में जांच की। पंचायती राज विभाग की ओर से संवेदनशील गांवों में सफाई अभियान चलाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button