पीलीभीत

Pilibhit News: कैंप लगाकर की गई मानसिक बीमारियों की जांच, 35 में मिले लक्षण

Connect News 24

Investigation of mental diseases by organizing camp, symptoms found in 35

​शिविर में लगी भीड़ ।

पीलीभीत। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अर्बन स्लम मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजीव कॉलोनी में किया गया। शिविर में मौजूद लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 35 लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए।

कैंप में साइकोथैरेपिस्ट पल्लवी सक्सेना ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित लक्षण, कारण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निराशा या दुखी महसूस होने, उदासी, अक्सर रोने, किसी से मिलने-जुलने में आनंद न आने, थकान महसूस करने, नींद ठीक से न आने, किसी काम में मन न लगने, सिर में दर्द महसूस होने, आत्महत्या का विचार आने आदि अवसाद के लक्षण हैं। डॉ. सूरज ने 42 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की। कार्यक्रम में बबली वर्मा, रामकुमार वर्मा, श्याम लाल आदि का सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button