पीलीभीत

Pilibhit News: रोजगार सेवकोंं ने किया प्रदर्शन, प्रभारी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

Employment servants demonstrated, submitted memorandum to BDO in-charge

बीसलपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मचारी । संवाद

बीसलपुर। विकास खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ अखिलेश कुमार को सौंपा।

प्रांतीय आह्वान पर रोजगार सेवक बृहस्पतिवार दोपहर विकास खंड कार्यालय परिसर में इकट्ठे हुए। इसके बाद अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि चार अक्तूबर 2012 को लखनऊ में हुए रोजगार सेवकों के प्रांतीय सम्मेलन में किए गए वादों पर अब तक अमल नहीं किया गया है।

वर्तमान में रोजगार सेवकों को 7788 रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। इसमें से 2212 रुपये 22 माह बाद भी रोजगार सेवकों के ईपीएफ खाते में जमा नहीं किए गए हैं। इससे कोई भी अनहोनी होने पर रोजगार सेवकों के आश्रितों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने आश्रितों को उसी पद पर नियुक्त करने की मांग की, जिस पर कर्मचारी तैनात था। ज्ञापन में रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने की भी मांग की गई।

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार, सर्वेश कुमार, ओमपाल, भोगेंद्र कुमार, सूरजपाल, विवेक कुमार, शुभम पारासर, ब्रजेश कुमार, अविनाश तिवारी, जिला संयोजक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button