Budaun News: ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंची हुदा खान और शनाया

स्पोट्स स्टेडियम में बैडमिन्टन खिलाड़ीयों से परिचय करते एसडीएम एसपी वर्मा।स्रोत-स्टेडियम
बदायूं। जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात तक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते रहे। वहीं ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में हुदा खान, शनाया ने अपना स्थान पक्का किया।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने किया। ओपन पुरुष वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल में दक्ष, शिव खुराना, अनमोल, राधव, आयन, चिराज, यस और पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में दक्ष व अनमोल, सौमिया व यस, धैर्य व अजयतान्स, राघव व शयशा, आरिक व आयान, काव्यांश व विवेक, अरूतोंश व चिराग, दक्ष व शिव खुराना रहे। जबकि ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में हुदा खान, शनाया रिछारिया, रिंकी व अन्नया ने प्रवेश किया।
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीडाधिकारी नाजिया बेगम, इकबाल अहमद,राजीव कुमार, सैयद आविद अली, शैवर अली खान आदि मौजूद रहे।
28 को होगी वाॅलीबाल प्रतियोगिता
जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन के समन्वय से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन पुरुष वर्ग में 28 अगस्त सुबह नौ बजे से वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम परिसर में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि बारिश की वजह से इसका पहले स्थगित कर दिया गया था।