बदायूं

Budaun News: शिक्षक की बाइक चुरा ले गए चोर

Connect News 24

बिल्सी। नगर की टीचर्स कॉलोनी से बीती शुक्रवार की रात एक शिक्षक की बाइक को चोर चुरा ले गए। नगर के एनए इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मुकेश कुमार नगर के मोहल्ला संख्या एक की टीचर्स कॉलोनी में रामवीर तिवारी के मकान में किराए पर रहते है। बीती रात उन्होने अपनी बाइक गेट के बाहर लॉक लगाकर खडा किया था। कुछ देर बाद देखा तो बाइक वहां से गायब थी। इधर-उधर काफी देखा मगर बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसक बाद शिक्षक ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button