Budaun News: शिक्षा चौपाल में लक्ष्य पूरा करने पर जोर

उझानी के कठौली गांव में शिक्षा चौपाल में जुटे अभिभावक। स्रोत- विद्यालय
उझानी। संविलियन विद्यालय कठौली में आयोजित शिक्षा चौपाल में खंड शिक्षाधिकारी शशांक शुक्ला ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन कायाकल्प बच्चों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कठौली में चौपाल कार्यक्रम शुरू होने से पहले खंड शिक्षाधिकारी शशांक शुक्ला ने अभिभावकों समेत शिक्षकों से आपरेशन कायाकल्प के बारे में संवाद किया। कहा कि 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को क्रमबद्ध तरीके से सुचारू किया जा रहा है। डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में बच्चों की ड्रेस आदि की धनराशि के लिए प्रेरित किया गया।
एआरपी राजेश कुमार सक्सेना ने निपुण लक्ष्य के निर्धारण पर चर्चा की। कहा कि सभी अभिभावक निपुण लक्ष्य एप लोड कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजे जाने में अहम भूमिका निभाएं। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा की अलख जगाने का संदेश भी दिया। इस मौके पर प्रवीण सक्सेना, ज्योति सक्सेना, राजवीर सिंह, मीनाक्षी, मुकेश कुमार, बृजपाल, नरदेव और वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद